scorecardresearch
डार्क मोड

राष्ट्रमंडल के रणबांकुरे

छोटे प्रारूप वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कई सबसे मजबूत खेल शामिल नहीं थे, इसके बावजूद भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया

सीडब्ल्यूजी 2026 में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी
अपडेटेड 17 अगस्त , 2026

राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) ग्लासगो में हिस्सा लेने वाले 74 देशों और क्षेत्रों में भारत 39 पदक के साथ चौथे स्थान पर रहा. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा उससे आगे रहे. यह वही स्थान था जो भारत ने पिछले यानी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हासिल किया था, हालांकि इस बार पदकों की संख्या काफी कम रही.

बढ़ती लागत के कारण विक्टोरिया के मेजबानी से हटने के बाद ग्लासगो 2026 को छोटे प्रारूप में आयोजित किया गया, जिसमें बर्मिंघम के 19 खेलों की तुलना में सिर्फ 10 खेल शामिल थे. इससे भारत की कई मजबूत स्पर्धाएं बाहर रहीं, जिनमें कुश्ती, स्क्वैश, क्रिकेट और हॉकी शामिल हैं.
फिर भी भारतीय दल ने कई खेलों में अपने ही रिकॉर्ड नए सिरे से लिखे.

उम्मीद है कि यह रफ्तार 2030 में अहमबाद राष्ट्रमंडल तक जारी रहेगी. तब भारत के पसंदीदा खेलों में से ज्यादा शामिल होने की संभावना होगी. शायद इससे 2010 में नई दिल्ली खेलों के 101 पदकों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा जा सके.

 

 

 

 

 

 

ADVERTISEMENT
Advertisement