scorecardresearch
डार्क मोड
Advertisement

नेशनल

E20 पर विवाद के बीच E85 और E100 को मंजूरी क्यों?

28 अक्टूबर 2026

E85 और E100 जैसे फ्यूल मिश्रणों की ओर बढ़ने के पीछे आर्थिक और पर्यावरणीय, दोनों वजहें हैं

कहां अटका मस्क का सिग्नल

27 अक्टूबर 2026

इलॉन मस्क का आरोप है कि निहित स्वार्थ के चलते उनकी स्टारलिंक का भारत में प्रवेश बाधित किया जा रहा. दूसरी ओर सरकार का कहना है कि सुरक्षा नियम सभी ऑपरेटरों के लिए एक जैसे, किसी के साथ भेदभाव नहीं

गेटवे देश के विकास का

27 अक्टूबर 2026

मुंबई में आयोजित इंडिया टु़डे कॉन्क्लेव में भारत के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक भविष्य को आकार देने के विचारों पर हुआ मंथन

बढ़ा भरोसा निजी क्षेत्र पर

27 अक्टूबर 2026

डीआरडीओ की विकसित की हुई मिसाइल टेक्नोलॉजी निजी कंपनियों को सौंपने का सरकार का फैसला युद्ध की तैयारी मजबूत करने की दिशा में अहम कदम. सैन्य-औद्योगिक आधार खड़ा करने के लिहाज से भी यह निर्णायक साबित होने वाला

दमखम दिखाने का मौका

27 अक्टूबर 2026

विधानमंडल के उच्च सदन की 11 सीटों पर मुकाबला भाजपा और सपा के संगठन, जातीय समीकरणों और शिक्षित मतदाताओं में पैठ की परीक्षा. इसके नतीजे कई मायनों में तय करेंगे 2027 के चुनावों की रणनीति

दोनों पक्षों के अपने-अपने दांव

27 अक्टूबर 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोप कांग्रेस की अगुआई वाले विपक्ष और सीजेपी के लिए बड़ा मुद्दा बने. लेकिन इस बार भाजपा और केंद्र के पास है उससे निबटने की जवाबी योजना. तो किसके हाथ लगेगी बाजी?

प्रधान संपादक की कलम से

27 अक्टूबर 2026

हनुमान अंश के निर्माण की असली कहानी इस पर पूरी तरह खरी उतरती है. इसके निर्माता चतुर्वेदी किसी चलन को भुनाने वाले फिल्म उद्योग के दिग्गज नहीं, बल्कि सच्चे भक्त हैं जिन्होंने अंतरात्मा की पुकार पर यह फिल्म बनाई

मालदीव के पाकिस्तान की ओर झुकाव से बढ़ेगी भारत की मुश्किल?

26 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पाकिस्तान दौरे और दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग के बीच भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण जहाजों का माले पहुंचना हिंद महासागर में प्रभाव और रणनीतिक पहुंच के लिए भारत की कोशिशों को दिखाता है

युवा मोर्चे में नई नियुक्तियां BJP की बदली रणनीति का संकेत हैं?

27 अक्टूबर 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा में नियुक्तियां दिखाती हैं कि BJP युवा नेताओं की महत्वाकांक्षाओं को कैसे बढ़ावा देती है और साथ ही उनके राजनीतिक असर को भी सावधानी से नियंत्रित करती है

पायलटों की मेंटल फिटनेस की जांच कितनी जरूरी, मौजूदा प्रक्रिया क्यों है नाकाफी?

23 अक्टूबर 2026

पायलटों की मानसिक सेहत पर नजर रखने के लिए दुनिया भर में कई स्तरों वाली व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाती है. इसमें बार-बार मेडिकल जांच, साथ काम करने वालों की निगरानी और कई अन्य उपाय शामिल हैं

पैदल चलने वालों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के जजों ने क्यों दी धरने की चेतावनी?

23 अक्टूबर 2026

सुप्रीम कोर्ट ने पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई है. सुरक्षित क्रॉसिंग और फुटपाथ बनाने के आदेशों पर अमल में देरी के बीच अदालत ने फुटपाथ पर चलने के अधिकार को मौलिक अधिकार भी माना है

राजस्थान के कवाई में विकास के उजाले से कैसे रोशन हो रहा जीवन?

23 अक्टूबर 2026

इंपैक्ट फीचर : अदाणी के कवाई पावर प्लांट ने बारां गांव में रोजगार, डेयरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण आजीविका का नया इकोसिस्टम तैयार किया है

दिल्ली और लद्दाख के बीच क्यों बढ़ रही दूरियां?

23 अक्टूबर 2026

संवैधानिक सुरक्षा और ज्यादा अधिकारों की मांग को लेकर लद्दाख के नेताओं और केंद्र के बीच बातचीत ठप है. इस बीच पर्वतीय परिषदों के अधिकारों में बदलाव से यह आशंका बढ़ी है कि दिल्ली लोगों की सहमति के बिना क्षेत्र का राजनीतिक भविष्य तय कर रही है

जर्दालु आम कैसे बना पीरपैंती की महिलाओं की नई पहचान?

23 अक्टूबर 2026

इंपैक्ट फीचर : भागलपुर के पीरपैंती में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से जर्दालु आम को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच मिली लेकिन बागों से विदेशी बाजार तक के इस सफर ने यहां की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर और नई पहचान भी दी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जांच से खुलेंगी यूपी के हथियार नेटवर्क की कड़ियां?

22 अक्टूबर 2026

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में सीतापुर और आजमगढ़ की दो महिलाओं की गिरफ्तारी से हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क पर सवाल उठे हैं. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और यूपी में पकड़े गए हथियार तस्करों के पुराने मामलों की कड़ियां भी जांच के दायरे में हैं

ग्रामर और वोकैबुलरी से आगे बढ़कर अंग्रेजी सीखने की जरूरत क्यों?

22 अक्टूबर 2026

अंग्रेजी सीखने का मकसद ग्रामर और परीक्षाओं तक सीमित नहीं है. अब छात्रों में अपनी बात कहने का आत्मविश्वास, गंभीरता से सोचने और रोजमर्रा की जिंदगी में बातचीत करने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों में क्या 'साजिश' देख रहे देवेंद्र फडणवीस?

22 अक्टूबर 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आरोप है कि कॉकरोच जनता पार्टी उन रूपों में से एक है जिनके जरिए ‘अति-वामपंथी अराजकतावादी ताकतें’ फिर से एकजुट हो रही हैं

मद्रास हाई कोर्ट के फैसले से ‘हाउस हसबैंड’ को लेकर बदलेगी सोच?

22 अक्टूबर 2026

मद्रास हाई कोर्ट ने ‘होममेकर’ शब्द को महिला और पुरुष दोनों के लिए इस्तेमाल होने वाला बताते हुए उस सोच पर सवाल उठाया है जिसके मुताबिक घर का काम करना सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी माना जाता है

यूक्रेन में घायल सैनिक का ड्रोन से रेस्क्यू, भारत ऐसे ऑपरेशन के लिए कितना तैयार?

22 अक्टूबर 2026

यूक्रेन ने करीब 500 दिनों से दुर्गम मोर्चे पर फंसे घायल सैनिक को भारी सामान उठाने वाले ड्रोन से सुरक्षित निकाला. भारत में भी ऐसी तकनीक विकसित हो रही है लेकिन उसे युद्धक्षेत्र में इस्तेमाल लायक बनाने के लिए अभी कई चुनौतियां पार करनी होंगी

बॉस के नाम पर करोड़ों की ठगी! साइबर अपराधियों के जाल में कैसे फंस रहे कर्मचारी?

21 अक्टूबर 2026

वॉट्सऐप पर बॉस की तस्वीर और नाम से भेजे गए फर्जी संदेशों के जरिए साइबर अपराधी कर्मचारियों से करोड़ों रुपए ट्रांसफर करवा रहे हैं. जानिए कैसे काम करता है ठगी का यह तरीका और इससे कैसे बचा जा सकता है

Load More
ADVERTISEMENT
Advertisement